राम दरस की आस पूरी, कल से जनता को दर्शन देंगे रामलला, सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट, ऐसी रहेगी मर्यादा पुरुषोत्तम की दिनचर्या

Follow on Google News
राम दरस की आस पूरी, कल से जनता को दर्शन देंगे रामलला, सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट, ऐसी रहेगी मर्यादा पुरुषोत्तम की दिनचर्या
अयोध्या। श्रीराम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देश के करोड़ों लोगों की आस सामने से एक झलक पाने की है। तो लीजिए ये इंतज़ार भी अब खत्म होने जा रहा है। 23 जनवरी यानी कल से यह मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। राम मंदिर आम जनता को खोलने से पहले रामलला की पूजा के विधान भी तय हो गए है। इसी आधार पर ही रोजाना रामलला के सोने-जागने, स्नान-श्रृंगार, भोग से लेकर दर्शन तक का टाइम टेबल तय रहेगा। भगवान राम को हर घंटे फल और दूध का भोग लगेगा। एक अनुमान के मुताबिक, यहां कल से रोजाना एक लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

सुबह 4 बजे सोकर उठेंगे रामलला, 8 बजे खुलेंगे कपाट

फिलहाल जो विधि तय की गई है उसके अनुसार अयोध्या में अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हुए रामलला अब हर दिन सुबह 4 बजे शयन से जागृत होंगे। हालांकि मंदिर में तैयारी रात 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी। रामलला के पूजन और श्रृंगार की तैयारी के बाद विधि-विधान से प्रभुराम को रोज सुबह 4 बजे तक जगाया जाएगा। इसके बाद मंगला आरती होगी। स्नान औरश्रृंगार के बाद सुबह 8 बजे से मंदिर के कपाट रामलला के दर्शन के लिए खोल दि एजाएंगे।

हर दिन अलग रंग के वस्त्र धारण करेंगे रामलला

प्रभु श्रीराम विशेष अवसरों पर पीतांबर स्वरूप में नजर आएंगे। इसके अलावा भगवान राम सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को हल्का पीले, शनिवार को नीले और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करेंगे।

दोपहर में 2 घंटे करेंगे विश्राम

फिलहाल तय दिनचर्या के अनुसार मंदिर में एक दिन में कुल पांच बार राम जी की आरती उतारी जाएगी। दोपहर में  1 से 3 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान भगवान राम 2 घंटे तक विश्राम करेंगे। दोपहर 3 बजे दोबारा दर्शन शुरू होंगे, जो रात 10 बजे तक निरंतर चलते रहेंगे। शाम 7 बजे दिन की आखिरी संध्या आरती होगी। रात 10 बजे प्रभु शयन के लिए जाएंगे और अगले दिन सुबह 8 बजे फिर से कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। ये भी पढ़ें-Ram Mandir LIVE : राम रंग में रंगा राष्ट्र… प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, अवध में विराजे रघुराई; MP में भी दिखी धूम
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts