PlayBreaking News

राज्यसभा चुनाव :मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज की EC से शिकायत, आयोग ने 2 घंटे में फैसले लेने की बात कही

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा शामिल हैं। पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग से पुनर्विचार की मांग कर रही है।
Follow on Google News
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज की EC से शिकायत, आयोग ने 2 घंटे में फैसले लेने की बात कही

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इसके विरोध में कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुछ देर में  दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगा। इससे पहले मंगलवार को मध्य प्रदेश में उनके नामांकन खारिज होने को लेकर कांग्रेस ने कई जिलों में विरोध जताया था।

10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा EC से मुलाकात

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा शामिल हैं। पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग से पुनर्विचार की मांग कर रही है।

भाजपा बोलीं- लंबित मामले की जानकारी छिपाई

चुनाव अधिकारियों ने हलफनामे में कथित अनियमितताओं के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई थी, जबकि कांग्रेस ने इस फैसले को लोकतंत्र पर हमला और राजनीतिक साजिश करार दिया है। जिसके बाद सबकी नजरे अब दिल्ली पर टिकी हुई क्योंकि यहां कांग्रेस इलेक्शन कमीशन से मुलाकात करेगी।

यह भी पढ़ें: Meenakshi Natarajan Nomination Cancel : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित

मीनाक्षी नटराजन बोलीं- हमारे वकील अपना पक्ष रखेंगे

Twitter Post

 विधायक फूल सिंह बरैया- यह संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए

विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि यह संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए है और सरकार पर लोकतांत्रिक नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से पहले भी ज्ञापन देने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तबीयत खराब होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी।

आयोग से मिलने का इंतजार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें आज ज्ञापन सौंपने का आश्वासन मिला था। पार्टी का दावा है कि उनकी लड़ाई सिर्फ नामांकन रद्द होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts