Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 15 राज्यों से राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल आगामी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी। चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को की जाएगी।

15 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन

नामांकन 15 फरवरी तक दायर किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जाएगी और नाम वापस लेने का अंतिम दिन 20 फरवरी को होगा। आयोग के अनुसार, मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे की जाएगी। समूची चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी तक संपन्न होगी।

15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव

  • उत्तर प्रदेश : 10
  • बिहार : 6
  • महाराष्ट्र : 6
  • पश्चिम बंगाल : 5
  • मध्य प्रदेश : 5
  • गुजरात : 4
  • कर्नाटक : 4
  • आन्ध्र प्रदेश : 3
  • राजस्थान : 3
  • तेलंगाना : 3
  • ओडिशा : 3
  • छत्तीसगढ़ : 1
  • हरियाणा : 1
  • हिमाचल प्रदेश : 1
  • उत्तराखंड : 1
ये भी पढ़ें- गिरफ्तार हो सकते हैं झारखंड के सीएम! दिल्ली में हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ, जमीन घोटाला मामले में समन भेजा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts