राष्ट्रीय

Rajya Sabha Election 2022 : BJP के बाद कांग्रेस ने इन राज्यों के लिए नियुक्त किया ऑब्जर्वर, राजीव शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किया है। वहीं, पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया है।

10 जून को होना है राज्यसभा चुनाव

10 जून को 4 राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। महाराष्‍ट्र की 6 सीटों, राजस्‍थान और कर्नाटक की 4-4 और हरियाणा की 2 सीटों पर मतदान होगा। उसी दिन राज्‍यसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Save Soil: पर्यावरण दिवस पर बोले PM मोदी- केमिकल फ्री होंगे खेत, नमामि गंगे को मिलेगी नई ताकत

संबंधित खबरें...

Back to top button