PlayBreaking News

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के चूरू में अचानक छा गया अंधेरा, बदले मौसम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजस्थान के चूरू और शेखावाटी इलाके में सोमवार को अचानक दिन में अंधेरा सा छा गया। यहां तेज हवाओं से धूल के उबार उठे और कुछ देर में इलाकों में अंधेरा जैसा दिखने लगा। इससे जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है।
Follow on Google News
राजस्थान के चूरू में अचानक छा गया अंधेरा, बदले मौसम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नेशनल डेस्क। राजस्थान में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। चूरू और शेखावाटी क्षेत्र में तेज आंधी के साथ उठी धूल की चादर ने पूरे इलाके को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दृश्यता घट गई और सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Twitter Post

शेखावाटी और चूरू में धूलभरी आंधी 

सोमवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी ने चूरू और शेखावाटी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर आसमान धूल से ढक गया और दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki: पहली Flex-Fuel WagonR लॉन्च, अब E85 इथेनॉल फ्यूल पर दौड़ेगी कार

प्री-मानसून गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखा गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Twitter Post

खानपुर में सबसे ज्यादा बारिश, तापमान में गिरावट 

बीते 24 घंटों के दौरान झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव ने गर्मी के तेवर कुछ नरम कर दिए हैं।

अगले 48 घंटे रहेंगे अहम 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में धूलभरी आंधी, मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी हुई है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Featured News

एक सप्ताह तक ऐसा ही उतार-चढ़ाव 

दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तक सीमित है, लेकिन राजस्थान में प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

दक्षिणी राजस्थान में शुष्क रह सकता है मौसम 

जोधपुर, पाली, जालौर और सिरोही जैसे दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल सकती हैं, जबकि तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें: डिप्टी CM के कमरे में आग! लखनऊ विधानभवन में टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में हुआ शॉर्ट सर्किट

लू से राहत, लेकिन उमस बढ़ने के संकेत 

आंधी और बारिश के कारण लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से कई इलाकों में उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। ऐसे में मौसम राहत और परेशानी दोनों का मिश्रित अनुभव करा सकता है।



Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts