Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त, नियमित उड़ान पर था

Follow on Google News
भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त, नियमित उड़ान पर था
जैसलमेर। भारतीय वायुसेना (IAF) का मानव रहित एक टोही विमान गुरुवार सुबह राजस्थान के जैसलमेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टोही विमान जैसलमेर से 30 किमी दूर पिथला-जाजिया गांव के भोजाणियों की ढाणी के पास क्रैश हुआ। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। ये हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। हालांकि, हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। https://twitter.com/psamachar1/status/1783390705139765635

विमान अपनी नियमित उड़ान पर था

जानकारी के अनुसार, वायुसेना का यह टोही विमान जैसलमेर के वायु सैनिक हवाई अड्डे से सुबह अपनी नियमित अभ्यास पर उड़ान भरी थी और उड़ान के दौरान करीब 10.20 बजे सम्भवत: विमान में तकनीकी खराबी आ जाने से वह अनियंत्रित होकर जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पिथला क्षेत्र में भोजाणियों की ढाणी के पास धमाके के साथ सुनसान स्थान पर गिर गया। इसके बाद विमान में आग लग गई, जिसमें विमान जलकर नष्ट हो गया। विमान के टुकड़े क्षेत्र में फैल गए। https://twitter.com/IAF_MCC/status/1783367784338198709

मतदानकर्मियों और ग्रामीणों ने बुझाई आग

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड एवं दूसरे चरण में शुक्रवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए क्षेत्र में पहुंचे मतदानकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ टोही विमान के मलबे में लगी आग को बुझाने में मदद की। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

बॉर्डर एरिया में करता है निगरानी

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह UAV टोही विमान है, जो मानव रहित होता है। यह बॉर्डर एरिया पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है। यह बॉर्डर एरिया में लगातार घूमता है और निगरानी करता है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts