ताजा खबरराष्ट्रीय

राजस्थान के CM अशोक गहलोत हुए चोटिल, जयपुर के हॉस्पिटल में करवाया भर्ती, पैर में लगी चोट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरुवार शाम पैर में चोट लग गई। जिन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इमरजेंसी में इलाज करवाया गया।

सूत्र ने बताया कि पैर में नुकीली चीज चुभने के बाद मुख्यमंत्री का पैर मुड़ गया था। जिसके चलते ब्लीडिंग शुरू हो गई। उन्हें SMS अस्पताल लाया गया है। जहां उनकी ड्रेसिंग की गई है। इसके बाद पैर का एक्सरे भी किया जाएगा। डॉक्टरों की एक पूरी टीम सीएम अशोक गहलोत की जांच कर रही है। सीएम के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी समेत अन्य नेता भी एसएमएस पहुंचे है।

संबंधित खबरें...

Back to top button