Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में कोर्ट से जमानत मिल गई है। राज के साथ उनके आईटी हेड रायन थोर्पे को भी कोर्ट ने जमानत दी है। मुंबई की अदालत ने राज को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था तब से वे जेल में हैं। राज पर पोर्न फिल्में बनाने और एप के माध्यम से उनकी स्ट्रीमिंग करने का आरोप है। राज कुंद्रा ने भारतीय कानूनों से बचने के लिए एप का रजिस्ट्रेशन देश के बाहर कराया था। उनका भाई इस सारे काम में यूके से साथ था। राज की पोर्न फिल्मों के एक एप को गूगल प्ले स्टोर द्वारा बैन किए जाने के बाद उन्होंने दूसरा एप बना लिया था जिससे वे फिल्मों की स्ट्रीमिंग कर सकें। राज कुंद्र पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा का नाम पुलिस के गवाहों की लिस्ट में शामिल

क्या कहा गया जमानत याचिका में

राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कोर्ट में कहा कि पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं है जो आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करे। याचिका में कहा गया कि अब तक एक भी सबूत नहीं है जो हॉटशॉट्स एप को अपराध के साथ संबद्ध कर सके। पूरक आरोप पत्र में ऐसा एक भी आरोप राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है जो दिखा सके कि वो किसी आपत्तिजनक वीडियो को बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। राज कुंद्रा पर कई महिलाओं ने भी गलत तरीके से पोर्न फिल्मों के काम में उलझाने के आरोप लगाए हैं। फिल्में बनाने के लिए राज मुंबई में बड़े-बड़े बंगले किराए पर लेते थे। राज ने एप का मुनाफा 8 गुना बढ़ाने का प्लान बनाया था। वे अपनी सभी फिल्में 8.84 करोड़ रुपए में बेचने की कोशिश कर रहे थे। ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर शिल्पा और रवीना ने साथ लगाए ठुमके, 90s की यादें हुईं ताजा
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts