Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में महिला T20 का बड़ा रोमांच, 10 अक्टूबर से होगी टिकट की बुकिंग स्टेडियम में सुरक्षा से पार्किंग तक पुख्ता इंतजाम

नवा रायपुर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16, 18 और 20 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों से पहले सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, स्वास्थ्य, बिजली और दर्शकों की सुविधाओं की समीक्षा की गई है। क्रिकेट फैंस के लिए टिकट बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
रायपुर में महिला T20 का बड़ा रोमांच, 10 अक्टूबर से होगी टिकट की बुकिंग स्टेडियम में सुरक्षा से पार्किंग तक पुख्ता इंतजाम

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होंगे। BCCI ने भी रायपुर को तीनों T20 मुकाबलों का आधिकारिक मेजबान घोषित किया है। 

टिकट को लेकर बड़ा अपडेट, 10 अक्टूबर से बिक्री

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे अहम अपडेट टिकट को लेकर है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर से टिकट बिक्री शुरू होगी। दर्शकों की सुविधा के लिए ई-टिकट व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान ई-टिकट की स्कैनिंग आसान बनाने के लिए ओपन Wi-Fi की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। टिकट के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी जोड़ा गया है। 

संबंधित खबर: एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड

स्टेडियम के बाहर भी पूरा सिस्टम एक्टिव

मैचों के दौरान सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि पूरे आसपास के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, पेयजल और फूड स्टॉल जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई है। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV निगरानी की व्यवस्था भी रखी जाएगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी

सीरीज के सुचारू संचालन के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, NRDA और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। समिति का उद्देश्य अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर मैचों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी को रोकना है। 

सुरक्षा पर फोकस, इमरजेंसी के लिए ग्रीन कॉरिडोर

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आसपास के अस्पतालों की मैपिंग की गई है। मैच के दौरान स्टेडियम में एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। किसी आपात स्थिति या VIP मूवमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रखने की तैयारी है। फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर और इमरजेंसी एग्जिट रूट भी तैयार रखे जाएंगे। 

संबंधित खबर: भारत का तूफानी वार, जापान को 57 रन पर समेटा, 30 गेंदों में सेमीफाइनल का टिकट

बिजली और मोबाइल नेटवर्क के लिए भी अलग तैयारी

मैच के दौरान बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क बाधित न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। स्टेडियम परिसर में दर्शकों की कनेक्टिविटी और ई-टिकट स्कैनिंग को आसान बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

16 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम

भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। इसके बाद सीरीज का ODI चरण वडोदरा में खेला जाएगा। 

भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 16 अक्टूबर: पहला T20I — रायपुर — शाम 7 बजे
  • 18 अक्टूबर: दूसरा T20I — रायपुर — शाम 7 बजे
  • 20 अक्टूबर: तीसरा T20I — रायपुर — शाम 7 बजे

BCCI के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक तीनों मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में होंगे। 

संबंधित खबर: महिला एशिया कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई

रायपुर से शुरू होगा ‘मंधाना युग’

इस सीरीज को भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है। स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला टीम की फुल-टाइम कप्तान हैं। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बतौर नियमित कप्तान नए दौर की शुरुआत करेंगी। शेफाली वर्मा को T20I टीम की उप-कप्तान बनाया गया है। 

हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी T20I टीम में जगह मिली है। 15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, क्रांति गौड़ समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I के लिए पूरी टीम की घोषणा कर दी है। 

संबंधित खबर: कप्तानी से हरमनप्रीत का इमोशनल एग्जिट, अब खिलाड़ी बनकर जारी रखेंगी सफर

पहली बार भारत-जिम्बाब्वे की द्विपक्षीय T20I भिड़ंत

यह सीरीज ऐतिहासिक भी है। ICC के मुताबिक भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। तीन T20I के बाद दोनों टीमें तीन ODI मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts