भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल ADRM पर केस दर्ज : महिला सहकर्मी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने काटी हाथ की नस

भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम गौरव सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। एडीआरएम पर आरोप है कि उसने एक महिला रेल कर्मी को नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

एडीआरएम की हरकतों से परेशान महिला शुक्रवार को पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट कर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने महिला को वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया। जहां बयान लेने के बाद एडीआरएम के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पूरी बोतल पीने के बाद भी नहीं हुआ नशा… तो शराबी ने गृह मंत्री से लगाई अर्जी, शराब में किया मिलावट का दावा

एडीआरएम 2021 से कर रहा शोषण

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि दो माह पहले ही उसकी शादी हरदा हुई है। एडीआरएम द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि मार्च, 2021 से एडीआरएम द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा था। शादी के बाद से भी आरोपी एडीआरएम उसे परेशान कर रहा था। महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने महिला के बयान लेने के बाद एडीआरएम पर केस दर्ज कर लिया है।
दो दिन पहले गुरुवार रात को पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।

पति ने लगाया धोखे का आरोप

पीड़िता के पति ने आइजी से अपनी पत्नी और एडीआरएम के संबंधों को लेकर शिकायत की है। आवेदक का कहना है कि उसकी पत्नी एडीआरएम के संपर्क में शादी से पहले और बाद में भी थी। कुछ दिन पहले वह घर से बैग लेकर जा रही थी, तब उसने पूछा तो पत्नी ने बहस की और सोने-चांदी के जेवर लेकर भोपाल चली गई थी। गौरव सिंह व उसकी पत्नी पहले से ही मिले हुए हैं और धोखे से शादी करा दी।

पिता की जगह मिली अनुकंपा नियुक्ति

एडीआरएम पर आरोप लगाने की वाली पीड़िता को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। पिता रेलवे में पदस्थ थे। कोरोनाकाल उनकी मौत हो गई थी। 2021 में अनुकंपा नौकरी मिली। भोपाल में पदस्थापना मिलने के कुछ दिन बाद भोपाल से हरदा पहुंची थी और उसके बाद वापस भोपाल आ गई थी।

पीड़िता के बयानों के आधार पर एडीआरएम गौरव सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पिपरिया में नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी। उसके बयान लिए गए हैं। घटनास्थल भोपाल का है, जीरो पर केस दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई भोपाल पुलिस करेगी।
– पराग सैनी, एसडीओपी, नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button