PlayBreaking News

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं, ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र को चलाने का

Follow on Google News
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संसद परिसर में 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए। विपक्षी दलों ने गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी विरोध के तौर पर काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1470655979716968448[/embed] [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1470655677919940608[/embed] ये भी पढ़ें: पीएम मोदी देर रात सीएम योगी के साथ काशी की सड़कों पर निकले, बनारस रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- अगला पड़ाव… बनारस स्टेशन

ये लोकतंत्र की हत्या है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जहां भी विपक्ष ने अपनी आवाज उठाई है, वहां सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है। जिस मुद्दे पर हम बहस करना चाहते हैं उनकी अनुमति नहीं दी जाती। तीन-चार मुद्दे हैं, जिनके नाम तक नहीं लिए जाते। प्रधानमंत्री सदन में 13 दिनों से नहीं आए हैं। ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र चलाने का। ये लोकतंत्र की हत्या है। हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं ये सिंबल है लोकतंत्र का। हमें संसद में राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठाने दिया जा रहा है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1470654127621378049[/embed]

विपक्षी पार्टियों ने निकाला मार्च

राज्यसभा में सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने मार्च निकाला, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे। विपक्षी दलों ने गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विरोध के तौर पर काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। ये भी पढ़ें: चारधाम परियोजना को मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भारत-चीन सीमा की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts