
एंटरटेनमेंट डेस्क। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा-2 आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पूरे देश में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 72 करोड़ रुपए कमा लिए थे। साथ ही ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 250 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती है। 250 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन जाएगी।
ट्रेड एक्सपर्ट और क्रिटिक्स तरण आदर्श से बातचीत के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन के साथ जवान के रिकार्ड्स को आसानी से तोड़ा जा सकता है। आपको बात दें कि जवान ने पहले दिन 65.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से तेलुगु वर्जन में 46.8 करोड़ जबकि हिंदी में 36.3 करोड़ पहले ही कमा लिए हैं। वहीं तमिल भाषा में फिल्म ने 3.32 करोड़ का कलेक्शन किया है।
270 करोड़ हो सकता है फर्स्ट डे कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट आमिर अंसारी ने कहा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और आज थिएटर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन 250 से 270 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR के नाम था, जिसने अपने पहले दिन 223.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यदि यह फिल्म अनुमानित आंकड़े को छूती है, तो यह नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।
पुष्पा-2 कैसी है, रिव्यू
फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। उनकी राइटिंग और डायरेक्शन में अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से चार चाँद लगा दिए हैं।
कहानी बिल्कुल अलग और यूनिक है और अलग तरीके से दिखाई गई है। कमाल के एक्शन सीन्स के साथ डायलॉग डिलीवरी भी कमाल की है। हालांकि कुछ कमियां भी रह गई है। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। क्रिटिक्स का कहना है की फिल्म से आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे।
राइटिंग के साथ फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भी कमाल की है। उन्होंने लोकेशंस और एक्शन सीक्वेंस को जिस लार्जर दैन लाइफ अंदाज में दिखाया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।