राष्ट्रीय

Punjab: पंजाब में फिर खालिस्तान समर्थक नारे… फिरोजपुर में DRM ऑफिस की दीवारों पर लिखा गया SFJ

पंजाब में इन दिनों खालिस्तानी गातिविधियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। इस बार फिरोजपुर में डिविजनल रेलवे मैनेजर यानी DRM ऑफिस की दीवार पर यह नारे लिखे गए हैं। इस हरकत के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

वॉट्सऐप ग्रुप बना डाला वीडियो

प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुद इसको वायरल किया। हालांकि इसका पता चलते ही पुलिस ने तुरंत पेंट करवाकर इन नारों को मिटा दिया।

SFJ सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सुबह करीब 8.42 बजे एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया। जिसमें मीडिया वालों को जोड़कर यह वीडियो डाला। हालांकि, पन्नू ने इसे डिप्टी कमिश्नर के घर या ऑफिस के बाहर लिखा हुआ बताया। लेकिन जांच में यह DRM ऑफिस के बाहर लिखा मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है। इसके अलावा DRM दफ्तर की तरफ आते-जाते रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई बड़ा सबूत नहीं लगा है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने दी जानकारी

पहले भी 2 बार हो चुकी है ऐसी वारदात

बता दें कि, फरीदकोट जिले में 2 बार ऐसी वारदात हो चुकी है। पहले एक पार्क की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। उसके बाद सेशन जज के घर की दीवार पर यह नारा लिखा गया। पुलिस ने पेंट कर इन्हें मिटा दिया, लेकिन नारे लिखने वाले अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button