भोपालमध्य प्रदेश

MP News : कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के ऑब्जर्वर नियुक्त, प्रमोद तिवारी को MP की जिम्मेदारी

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद अब कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ (Congress Haath Se Haath Jodo Abhiyan) के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रमोद तिवारी को मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर बनाया है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से प्रारंभ होगा।

देखें ऑब्जर्वरों की सूची

भारत जोड़ो यात्रा के बताएंगे उद्देश्य

इधर, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत पार्टी एक माह तक मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा निकालेगी। इसमें गांव-गांव में घर-घर संपर्क किया जाएगा। पदयात्रा में इस भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की असफलताएं बताई जाएगी।

राज्य की राजधानी में होगा महिला मार्च

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ से मतदान केंद्र स्तर पर संपर्क अभियान चलेगा। जिला स्तर पर सभाएं होंगी और अंत में प्रदेश स्तर पर महारैली का आयोजन होगा। इस दौरान युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा विकासखंड स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। इस बीच पार्टी महिलाओं से जुड़ा घोषणा पत्र भी जारी करेगी और प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिला मार्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेत्री नूरी खान को पुलिस ने किया नजरबंद, सामने आए धक्का-मुक्की के VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button