बॉलीवुडमनोरंजन

Nitin Manmohan Death: सलमान खान की फिल्म के प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। जिसके बाद 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

नितिन को आया था हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 दिसंबर की शाम नितिन मनमोहन को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सलमान की ये फिल्म की थी प्रड्यूस

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’, ‘दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था।

नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button