Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में हनुमानजी के दर्शन किए, पुजारी ने दिया यूपी फतह का मंत्र

जो भी बड़ा नेता रायबरेली आता है वह चुरवा स्थित मंदिर में जरूर करता है प्रार्थना
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिन से यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वे अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना भी की। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने प्रियंका को देखा तो गदगद हो गए और माथे पर टीका लगाने के लिए सिंदूर दिया। प्रियंका ने उन्हें दक्षिणा भी दी। पुजारी का कहना था कि अब उत्तर प्रदेश को आपकी (प्रियंका) जरूरत है। ये मैं आपसे हनुमानजी के पुजारी के नाते कह रहा हूं। आप अपना निवास स्थान रायबरेली को बना लीजिए और यहां रहिए। मैं हनुमानजी से प्रार्थना करता हूं कि उत्तर प्रदेश में आपकी सरकार बने और आप ही की पार्टी का मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री भी बने। जितना अच्छा काम आपके परिवार ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। हम देखते हैं कि लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते हैं लेकिन आपकी माताजी ने प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा दिया जो कि बड़ी बात है। https://twitter.com/psamachar1/status/1437046708307779584?s=20

गांव स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने में जुटीं प्रियंका

प्रियंका ने यूपी दौरे के पहले दो दिन लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे चुनाव की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी, मध्य यूपी और रुहेलखंड के ब्लॉक और न्याय पंचायतवार समीक्षा की। आगामी रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने उम्मीदावरों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस 25 सितंबर को करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है। इस लिस्ट को खुद प्रियंका जारी करेंगी। कांग्रेस में दिग्विजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, सोनिया गांधी ने आंदोलन समिति का चेयरमैन बनाया

राष्ट्र निर्माण के लिए मजबूत संगठन जरूरी: प्रियंका

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी मजबूत संगठन जरूरी है। यूपी विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करके संगठन को मजबूत करें। आम लोगों के दुख-दर्द के साझीदार बनें।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts