अन्यमनोरंजन

पेरिस की सड़कों पर Priyanka Chopra का जलवा, फैंस बोले- ‘इसे म्यूजियम में…’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखरने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सुर्खियां खींचना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस गई हुई हैं। ऑरेंज फ्रंट ओपन गाउन में फोटोज सामने आने के बाद एक्ट्रेस का एक और स्टनिंग लुक सामने आया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ब्लैक रफल्ड गाउन में प्रियंका का जलवा

प्रियंका की यह वायरल होती तस्वीरें पेरिस के एक होटल से बाहर निकलते समय क्लिक की गई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को एक ब्लैक कलर का रफल्ड गाउन पहने देखा गया। मेसी बन और न्यू मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट करते हुए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। यह ड्रेस काफी ज्यादा बोल्ड था और इसका सफेद हिस्सा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

प्रियंका का स्टाइल देख फैंस हुए हैरान

एक्ट्रेस के फैन पेज पर इस इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की गईं हैं। जिनपर प्रियंका के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, “ओएमजी…!!! सोह !!!!! अमेजिंग एंड ब्यूटीफुल…!!! प्रियंका चोपड़ा जोनस…!!!” कई लोगों ने प्रियंका को ‘क्वीन’ कहकर सम्मानित किया। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इसे म्यूजियम में रखना चाहिए।’

बता दें कि, पेरिस में प्रियंका ने बुलगारी के नए ज्वेलरी कलेक्शन ‘ईडन द गार्डन ऑफ वंडर्स’ के लॉन्च में पार्ट लिया।

लाइन में हैं कई प्रोजेक्ट्स

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मदर्स डे के मौके पर बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस समय प्रियंका के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button