बॉलीवुडमनोरंजन

प्रियंका-निक ने दिखाई बेटी की पहली झलक: बेबी गर्ल की फोटो शेयर कर लिखा- हमारी जिंदगी का अगला चैप्टर अब शुरू हुआ…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है। प्रियंका और निक 100 दिनों के बाद अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आए। अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की फोटो शेयर कर प्रिंयंका ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है।

100 दिनों बाद घर आई नन्ही परी

मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।’

हमारी जिंदगी का अगला चैप्टर अब शुरू हुआ…

उन्होंने आगे लिखा, ‘हर परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की जरूरत होती है। हमारे पिछले कुछ महीने चैलेंज से भरे थे। लेकिन अब एक बात साफ हो गई है कि हर पल परफेक्ट और कीमती है। हम बेहद खुश हैं कि हमारी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हम लॉस एंजलिस के Rady Children’s La Jolla and Cedar Sinai अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को शुक्रिया कहना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ होकर हमारी मदद की। हमारी जिंदगी का अगला चैप्टर अब शुरू हुआ है। M, मम्मी और डैडी तुमसे प्यार करते हैं।’

जनवरी में किया था बच्ची के जन्म का ऐलान

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ‘आई लव यू’ कहा है। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में बेटी के जन्म का ऐलान किया था। दोनों ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है। साथ ही दोनों ने परिवार के लिए प्राइवेसी की मांग की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है, इसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी (मूनलाइट) होता है। वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इसका मतलब समुद्र का तारा होता है। फ्रेंच में मैरी का मतलब होता है यीशु की मां।

ये भी पढ़ें-Ankita Lokhande के नए लुक से डरे लोग? किसी ने कहा चुड़ैल… तो कोई बोला- भागो भूत आया है… 

दिसंबर 2018 में कपल ने की थी शादी

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button