ताजा खबरराष्ट्रीय

तुअर और मूंग के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, जाने आज के ताजा मंडी भाव

तुअर और मूंग के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। देशभर की मंडियों में अलग-अलग खाद्य पदार्थों के अलग-अलग भाव चल रहे हैं। वहीं इसी बीच तुअर और मूंग के दामों में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। रोजाना मंडियों में गेहूं से लेकर सोयाबीन, चना, मक्का के दाम बदलते रहते हैं। भाव कभी तेजी की ओर बढ़ते हैं तो कभी मंदी की ओर जाते हैं। तो आइए दिन प्रतिदिन रेट में होने वाले उतार और चढ़ाव हम आपको बताते हैं।

गेंहू के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी

मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। गेंहू के दाम में जहां बीते दिन 200 रुपए की तेजी हुई थी। वहीं आज इसमें 100 रुपए की तेजी आई है। वहीं सोयाबीन में 200 रुपए की मंदी देखने को मिली है और इसके भाव 3600 रुपए पहुंच गए हैं। डॉलर चना के भाव में पिछले दिनों 300 रुपए की तेजी हुई थी। आज इसमें 300 रुपए की गिरावट आई है। देसी चना के रेट में बीते दिन 300 रुपए की वृद्धि देखने को मिली थी। आज इसमें 900 रुपए की वृद्धि देखने को मिली है।

मूंग के दाम में 200 रुपए की तेजी

मंडी में मक्का के भाव में बीते दिन 400 रुपए की मंदी आई थी। आज इसमें 50 रुपए का मामूली अंतर देखने को मिला है। तुअर के भाव में बीते दिन 1000 रुपए की तेजी आई थी। आज इसके भाव फिर 300 रुपए बढ़ गए हैं।     मूंग के दाम में बीते दिन 300 रुपए की तेजी हुई थी। आज फिर इसमें 200 रुपए की तेजी आई है।

मंडी में अनाज के भाव

मंडी में सोयाबीन के दाम लगभग 3800 से 4400 तक है।

गेहूं के दाम लगभग 2700 से 3310 तक दर्ज किए गए।

मंडी में मक्का के दाम लगभग 2350 से 2600 तक है।

डॉलर चना के दाम लगभग 8500 से 13350 तक दर्ज किए गए।

देसी चना के दाम लगभग 4500 से 6370 तक दर्ज किए गए।

मंडी में मसूर के दाम लगभग 5600 से 6500 तक है।

मूंग के दाम लगभग 6000 से 7800 तक दर्ज किए गए।

मूंग एवरेज के दाम लगभग 4800 से 4800 तक।

तुअर के दाम लगभग 7200 से 7500 तक।

सरसों के दाम लगभग 5225 से 5700 तक।

उड़द बोल्ड के दाम लगभग 6100 तक दर्ज किए गए।

संबंधित खबरें...

Back to top button