जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : शहडोल और भोपाल में ऐसा रहेगा कार्यक्रम; मिनिस्टर इन वेटिंग लिस्ट जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी। वे 15 से 16 नवंबर को मध्य प्रदेश में रहेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचेंगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कई सौगातें देंगी।

सीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उनसे फोन पर शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद सीएम ने इसकी जानकारी दी। इतना ही नहीं सीएम रविवार के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर शहडोल पहुंचे और जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

बता दें कि तीन महीने पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद समर्थन मांगने के लिए भोपाल आईं थीं। अब राष्‍ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार मध्‍य प्रदेश आ रही हैं।

इस प्रकार है राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • दिल्ली से दोपहर 2 बजे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • शहडोल से रवाना होकर शाम 05.25 बजे राजभवन भोपाल आएंगी।
  • शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा।

इन परियोजनाओं का करेंगी वर्चुअल शिलान्यास

  • वर्चुअल माध्यम से रातापानी, औबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने का शिलान्यास करेंगी।
  • वर्चुअल माध्यम से DRDE ग्वालियर की लैबोरेटरी का (BSL-4) का शिलान्यास करेंगी।

16 नवंबर को भोपाल में होगा सम्मेलन

  • बुधवार दोपहर 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।
  • दोपहर 12.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

पंचायतों में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

मध्य प्रदेश के शहडोल में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। शहडोल में इसको लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से एक लाख से अधिक आदिवासी परिवारों को बुलाया गया है। शहडोल से प्रदेशभर की पंचायतों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, 15 नवंबर को शहडोल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूद

शहडोल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे। साथ ही मप्र सरकार की तरफ से जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल और शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे की मिनिस्टर इन वेटिंग लिस्ट जारी

  • जबलपुर में 15 नवंबर को विमानतल पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।
  • 15 नवंबर को शहडोल हेलीपैड पर मंत्री राम खेलावन पटेल मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।
  • 16 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भोपाल आगमन पर विमानतल पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।

ये भी पढ़ें: राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार MP आएंगी द्रौपदी मुर्मू, 15 नवंबर को शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button