
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक लड़की की पिटाई का मामला सामने आया है। द्वारकापुरी इलाके में चार लड़कियों ने मिलकर बीच सड़क पर डोमिनोज में काम कर रही लड़की की जमकर पिटाई की। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार, नंदनी यादव निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। युवती ने बताया कि वे फूड कंपनी डोमिनोज में काम करती है। शनिवार को जब वे जॉब पर जा रही थी, तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियां आई और उसका रास्ता रोक लिया।
चारों लड़कियों ने बात करने का कहकर पास बुलाया और थप्पड़, लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवती सड़क पर गिर गई। काफी देर तक मदद मांगती रही, लेकिन उसकी मदद के लिए यहां कोई नहीं आया। बाद में उसने दूसरे के घर में जाकर जान बचाई।
लैडी गैंग ने खुद बनाया वीडियो
लेडी गैंग ने डोमिनोज में काम करने वाली लड़की की पिटाई कर खुद उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि पिंकी क्षेत्र के बदमाशों के साथ गैंग बनाकर घूमती है और उसके पिता भी अवैध शराब, अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bhopal : महिला पर ब्लेड से हमला करने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी बादशाह बेग पर होगी NSA की कार्रवाई