प्रयागराज में बोलेरो-बस की भीषण टक्कर : महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Follow on Google News
प्रयागराज में बोलेरो-बस की भीषण टक्कर : महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हुए हैं। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे और छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुआ। बोलेरो की रफ्तार काफी ज्यादा थी, बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। जिनकी उम्र 25 से 45 के बीच थी. हादसे में सभी की जान चली गई है। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए, शवों को निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया।

बस सवार 19 लोग घायल

घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है। उन्होंने एक्स पर किए गए पोस्ट में हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।  साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें- सिंगरौली में सड़क हादसे के बाद बवाल, दो युवकों की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने 6 ट्रक और 3 बसों में लगाई आग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts