Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में दिलचस्प होगा 2025 का विधानसभा चुनाव, 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे प्रशांत किशोर

Follow on Google News
बिहार में दिलचस्प होगा 2025 का विधानसभा चुनाव, 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे प्रशांत किशोर
पटना। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर औपचारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करेंगे। उनकी पार्टी 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पटना में जन सुराज की राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने जय बिहार, जय-जय बिहार पर भी चर्चा की।

बिहार के लोगों का दल होगा 'जन सुराज'

पीके ने कहा कि, वह आगामी दो अक्टूबर को अपनी पार्टी बनाएंगे और उनकी पार्टी 'जन सुराज' बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का महा जुटान हुआ है। पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे। करीब एक करोड़ सदस्य 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को मौके पर जन सुराज की नींव रखेंगे। पहले दिन 1.50 लाख लोगों को पदाधिकारी नामित करने के साथ शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि, वह पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगे। लेकिन नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाएंगे। जो राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोगों की ताकत को मजबूत करेंगे।

2025 में लाएंगे जनता का राज: PK

पीके ने दावा किया कि, पार्टी 2025 में जनता का राज लाएगी। साथ ही दावा किया कि, पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेगी कि, बिहार के जो लोग काम की तलाश में पंजाब और हरियाणा जाते हैं, उन्हें अपने यहां रोजगार मिले। इसके साथ ही आने वाले वक्त में बाहर के लोग बिहार में रोजगार की तलाश में आया करें।

पांच वर्गों को मिलेगा दल के नेतृत्व का अवसर

प्रशांत किशोर ने बताया कि जन सुराज दल बनता है तो इसे- जनरल, ओबीसी, मुस्लिम इस तरह करके कुल पांच वर्गों में बांटा जाएगा। दल के नेतृत्व पर गहन चर्चा हुई है और यह तय किया गया है कि, हर बार पांच वर्गों में से एक वर्ग को दल के नेतृत्व करने का अवसर दिया जाए।

पिछले महीने लाए गए थे तीन प्रस्ताव

10 जून को पटना में जन सुराज की एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे। इनपर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। पहला प्रस्ताव : जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि, 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाई जाए। दूसरा प्रस्ताव : बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में था। इसपर भी सभी लोगों ने सहमति जताई थी। तीसरा प्रस्ताव : जन सुराज में समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से चुनाव में टिकट देने और भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर था। इसपर भी कई लोगों ने सहमति जताई थी। ये भी पढ़ें- दिल्ली की IAS कोचिंग में जलभराव अपडेट : छात्रों का दावा- 3 नहीं 10 लोगों की हुई मौत, बेसमेंट में एंट्री-एग्जिट का एक ही रास्ता… बायोमेट्रिक बना कातिल?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts