PlayBreaking News

2029 में कांग्रेस अपने दम पर बनाएगी सरकार!प्रणब मुखर्जी की बेटी ने दिया बड़ा जवाब, राहुल को लेकर भी कही बात

शर्मिष्ठा ने कहा कि राजनीति 24 घंटे और 365 दिन का काम होता है। जिसमें नेताओं को फुल टाइम एक्टिव मोड में रहना पड़ता है। लेकिन आप आए दो काम किया फिर कहीं चले गए, कुछ रैलियों में स्पीच दी। ऐसे काम नहीं चलता है।
Follow on Google News
प्रणब मुखर्जी की बेटी ने दिया बड़ा जवाब, राहुल को लेकर भी कही बात

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस शासन में अकेले दम पर सरकार बनाने की हिम्मत नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए पार्टी पर तंज कसा है। 

राहुल गांधी कुछ कार्यक्रम करके गायब हो जाते हैं- शर्मिष्ठा

शर्मिष्ठा ने आगे कहा कि मैं राजनीति राजनीतिक अटकलें बिल्कुल नहीं लगाना चाहूंगी। कांग्रेस ने साल 2024 के लोकसभा में 99 सीटें जीती थी। और पार्टी का प्रदर्शन भी दमदार रहा था। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की थी और उसका अच्छा और सुखद परिणाम भी मिला था। लेकिन दुर्भाग्य यहै भी है कि राहुल सिर्फ कुछ प्रोग्राम करके अचानक गायब भी हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें: इंजन चालू था और विमान से उतर गई ट्रेनी पायलट : कानपुर एयरपोर्ट पर घूमते प्रोपेलर की चपेट में आई, DGCA ने इंस्ट्रक्टर को हटाया

राजनीति 24 घंटे 365 दिन का काम- शर्मिष्ठा

शर्मिष्ठा ने कहा कि राजनीति 24 घंटे और 365 दिन का काम होता है। जिसमें नेताओं को फुल टाइम एक्टिव मोड में रहना पड़ता है। लेकिन आप आए दो काम किया फिर कहीं चले गए, कुछ रैलियों में स्पीच दी। ऐसे काम नहीं चलता है। आम चुनावों के अलावा भी भारत में राज्यों के चुनाव होते हैं। आप सिर्फ हर बार गठबंधन करके नहीं जीत सकते।

कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करें

शर्मिष्ठा ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस को अपना संगठन को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। क्योंकि मैंने भी कांग्रेस में काम किया है। सिर्फ गठबंधन करके हर बार चुनाव जीत नहीं सकते। पार्टी को अपने संगठन को भी मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। आप सिर्फ हमेशा दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर गोली नहीं चला सकते, खुद मैदान में उतरिए और अपनी लड़ाई जीते।

ये भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: समुद्र से आसमान तक मजबूत हो रहा भारत, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने बताई विकास की नई तस्वीर

मोदी- राहुल गांधी की तुलना पर दिया ये जवाब

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का कांग्रेस को फायदा मिला, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी फिर सक्रिय राजनीति से दूर हो जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना पर उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, 2014 से राहुल गांधी कांग्रेस का चेहरा हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, जबकि पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार जनादेश से साबित हुई है। राहुल गांधी अब तक अपने और कांग्रेस के लिए वैसा जनादेश नहीं ला सके हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts