रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ा गया युवक:बोला– ‘अंजाम भुगतना पड़ेगा’; खुद को बताया प्रदेश पदाधिकारी

रायपुर में 28 मार्च की रात नशे में कार चला रहे एक युवक ने पुलिस को खुलेआम धमकी दे डाली। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात पुलिस की सख्त चेकिंग के दौरान यह घटना सामने आई।
बोला– ‘अंजाम भुगतना पड़ेगा’; खुद को बताया प्रदेश पदाधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर में 28 मार्च की रात नशे में कार चला रहे एक युवक ने पुलिस को खुलेआम धमकी दे डाली। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात पुलिस की सख्त चेकिंग के दौरान यह घटना सामने आई। युवक ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

    “छोटा-मोटा चालान काटकर छोड़ देते”

    पुलिस ने जब युवक राजू मित्रा को रोका और जांच की तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद जब पुलिस ने गाड़ी की चाबी मांगी तो वह भड़क गया। वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, फिर भी आप लोग नहीं समझ रहे… इसका अंजाम यहीं भुगतना पड़ेगा।” साथ ही उसने यह भी कहा कि “थोड़ा बहुत शराब पीया हूं, छोटा-मोटा चालान काटकर छोड़ देते।”

    ये भी पढ़ें: कोरबा में गूंजा बागेश्वर सरकार का बयान! धर्मांतरण पर सख्त चेतावनी, बोले- 'हालेलुया वालों की...'

    धमकी का वीडियो हुआ वायरल

    इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता और उन्हें धमकाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उसकी कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

    खुद को बताया हिंदू जागरण मंच का पदाधिकारी

    जानकारी के मुताबिक राजू मित्रा ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    /img/116/1774791240748

    ये भी पढ़ें: रायपुर: पुलिस की गिरफ्त से भागे 3 नाबालिग: चलती वैन से कूदे, 1 पकड़ा गया, 2 फरार

    पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

    रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर 28 मार्च की रात शहर में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान मॉल के सामने तैनात पुलिस टीम शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान राजू मित्रा को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उस रात कुल 137 लोगों के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में कार्रवाई की गई। वहीं जनवरी 2026 से अब तक करीब 1400 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हो चुकी है, जिससे साफ है कि पुलिस इस मामले में लगातार सख्ती बरत रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts