Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल

कीव के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचा, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता हुए परेशान
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल

कीव। रूस द्वारा बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाने और पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में बढ़त हासिल करने का दावा किए जाने के एक दिन बाद यूक्रेन ने रविवार को देश के अधिकांश हिस्सों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी। शनिवार को ऊर्जा संयंत्रों को लक्ष्य बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले बिजली ग्रिड संचालक यूक्रेनेर्गो ने कहा कि बिजली गुल होने से औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं।

गत अप्रैल में हुआ हमला हाल के सबसे बड़े हमलों में से एक था, जिसने कीव के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचाया था। आठ मई को एक और बड़ा हमला हुआ, जिसमें कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और बिजली वितरण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को हुए हमलों के बाद रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में सभी 25 ड्रोन को मार गिराया।

शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है चीन

सिंगापुर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया कि चीन अन्य देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है। जेलेंस्की ने यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर स्विटजरलैंड द्वारा प्रस्तावित शांति सम्मेलन को बाधित करने में रूस की मदद करने का चीन पर आरोप लगाया। सिंगापुर में शांगरी-ला रक्षा मंच पर जेलेंस्की ने कहा कि चीन अन्य देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है। रूस, क्षेत्र में चीनी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए, शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts