Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर सियासी विवाद, कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप

Follow on Google News
प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर सियासी विवाद, कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप
हैंडबैग विवाद को लेकर प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की 'हैंडबैग राजनीति' करार दिया और मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण का बैग है।

हैंडबैग से जुड़ा विवाद क्या है?

प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन समर्थन वाले हैंडबैग के साथ पहुंची थीं। इस पर फिलिस्तीन के प्रतीक चिंह छपे हुए थे। इसके अगले ही दिन मंगलवार को वे 'बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो' लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं। इन दो अलग-अलग प्रतीकों के साथ संसद में पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

कैलाश विजयवर्गीय का हमला

कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को लेकर कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रियंका गांधी का यह व्यवहार कांग्रेस की पुरानी तुष्टिकरण राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रवैया जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों की याद दिलाता है। विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी के हालिया कदम को हिंदुओं और ईसाइयों की वकालत का नाटक बताया। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा मापदंड और राजनीतिक अवसरवाद करार दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह प्रयास सिर्फ कांग्रेस की राजनीतिक जमीन बचाने का असफल प्रयास है।

कांग्रेस की सफाई

कांग्रेस की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पार्टी के कई नेता सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का बचाव करते नजर आ रहे हैं।

बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों पर प्रियंका ने उठाए सवाल

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह सरकार बांग्लादेश के हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कब आवाज उठाएगी? उन्हें बातचीत कर उनका समर्थन लेना चाहिए।” प्रियंका ने 1971 के युद्ध और विजय दिवस का भी जिक्र करते हुए कहा, “आज विजय दिवस है। मैं उन वीर जवानों को नमन करती हूं, जिन्होंने 1971 में देश के लिए लड़ाई लड़ी। उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व किया और देश को विजय दिलाई।” फिलिस्तीन समर्थित बैग पर हुए विवाद पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा, “मैं क्या पहनूंगी, इसे कोई और तय नहीं करेगा। मैं पितृसत्ता को नहीं मानती और वही पहनूंगी जो मुझे ठीक लगेगा।” ये भी पढ़ें- भोपाल में IT का छापा : पूर्व CS बैस और पूर्व मंत्री के करीबी बिल्डरों के यहां दी दबिश, कई ठिकानों पर सर्चिंग
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts