राष्ट्रीय

Ashoka Stambh: नए संसद भवन की छत पर लगा विशाल अशोक स्तंभ, 6.5 मीटर ऊंचाई… 9500 KG वजन; PM मोदी ने किया अनावरण

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन की छत पर विशाल अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही काम में जुटे श्रमिकों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों में

नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है। राष्ट्रीय प्रतीक 9500 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य से बना है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसके सपोर्ट के लिए करीब 6500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की एक सहायक संरचना का भी निर्माण किया गया है।

नए संसद भवन में शीतकालीन सत्र आयोजित करने की कोशिश

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नया संसद भवन अक्टूबर-नवंबर 2022 तक समय पर पूरा होने की संभावना है। हम इस साल नए संसद भवन में शीतकालीन सत्र आयोजित करने की कोशिश करेंगे। युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें- ‘Kaali’ फिल्म विवाद के बीच PM मोदी का बयान, बोले- मां काली का आशीर्वाद भारत के साथ…

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button