G-20 समिट में शामिल होने PM मोदी इंडोनेशिया रवाना, 45 घंटे में 20 कार्यक्रम और 10 बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। ये समिट भारत के लिए खास मानी जा रही है। शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और अमेरिका समेत अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। 45 घंटे के दौरे में मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वो 10 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
G-20 समिट की खास बातें और PM मोदी का शेड्यूल
- पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज (सोमवार) को इंडोनेशिया के बाली शहर जाएंगे। वह यहां 3 दिन रुकेंगे।
- G-20 समिट में पीएम मोदी तीन प्रमुख सत्र- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन में हिस्सा लेंगे।
- भारत के लिए G-20 समिट बेहद महत्वहपूर्ण माना जा रहा है। शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और अमेरिका समेत अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल हों रहे हैं।
- अमेरिका पहले ही कह चुका है कि वो G-20 समित के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध और इसके प्रभावों समेत वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श करेगा।
- पीएम मोदी बाली में करीब 45 घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वह करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें जी-20 शिखर सम्मेलन भी शामिल है।
- पीएम मोदी इस समिट के दौरान लगभग 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
- इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात भी तय है। यहां पीएम मोदी के लिए स्वागत समारोह रखा गया है।
- पीएम मोदी का बाली दौरा बेहद 'व्यस्त और लाभकारी' बताया जा रहा है।
- G-20 समिट 15 और 16 नवंबर को आयोजित होगा। वार्षिक सभा के समापन समारोह में इंडोनेशिया जी-20 प्रेसीडेंसी को भारत को सौंपेगा।
- विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। लेकिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग के साथ बैठक तय नहीं है।
- भारत सितंबर 2023 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आएंगे।











