People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनान पर इजरायली हमले में तीन की मौत, 15 घायल
    तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग
    बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    कर्नाटक: पुलिस ने मस्जिद की दीवर पर नाबालिग से 'जय श्रीराम' के नारे लिखवाने वाले व्यक्ति को किया गिर
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंचे दाम
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    PM IN MP : पीएम बोले- मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी, कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा... जिसका ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास

    Publish Date: 25 Sep 2023, 2:00 PM (IST)Reading Time: 10 Minute Read
    Follow on Google News
    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर रहे। यहां वे जंबूरी मैदान में रोड शो करते हुए खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से मंच तक पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया। पीएम ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री का संबोधन 51 मिनट तक चला। बता दें कि, 6 महीने के अंदर पीएम का यह 7वां एमपी दौरा था।

    PM मोदी का संबोधन

    मप्र का भाजपा के साथ विशेष जुड़ाव 

    पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि, यह जन सैलाब, यह उमंग, यह कार्यकर्ता महाकुंभ बताता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है। एमपी को देश का दिल कहा जाता है भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव हमेशा से विशेष रहा है। जनसंघ के जमाने से आज तक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।अटल जी कुशाभाऊ ठाकरे कैलाश जोशी प्यारेलाल खंडेलवाल राजमाता सिंधिया सुंदरलाल पटवा वीरेंद्र सकलेचा मध्य प्रदेश से निकले कैसे महान व्यक्तित्व ने भाजपा को यहां तक पहुंचाया है।

    कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बनाया

    मध्य प्रदेश भाजपा के विकास के विजन का भी रूप, एमपी में लगभग 20 साल बीजेपी के पूरे हुए। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने जन्म से भाजपा की सरकार को ही देखा है। इन युवाओं ने कांग्रेस का बड़ा शासन और बुराइयां नहीं देखी हैं। एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुरीति, कुशासन और करप्शन। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के साधन संपन्न राज्य को बीमारू बना दिया, यहां के युवाओं ने खस्ताहाल सड़के और कांग्रेस राज्य की लाचार कानून व्यवस्था और अंधेरे को नहीं देखा। बीजेपी ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया, इसलिए इन युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। देखें वीडियो

    कांग्रेस को बताया जंग लगा हुआ लोहा

    कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। पहली बार के वोटर युवा साथियों को बताना चाहता हूं, अपने दादा-दादी नाना-नानी से पूछिए माता-पिता से पूछिए, उन्हें अभाव में रखने के लिए सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उन्हें मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।

    अर्बन नक्सलियों के पास कांग्रेस का ठेका

    घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुहं पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई और अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। कांग्रेस अब कंपनी बन गई है। कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों से चल रही है। इसलिए कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।

    कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया

    देश के लिए गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस एक ही परिवार के गौरव गान में जुटी रही। कांग्रेस ने देश में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित किया, कांग्रेस ने गरीबों को गरीब बनाए रखने और निर्भर बने रहने की नीति बनाई। कांग्रेस सरकार में योजनाओं का लाभ सिर्फ वोट बैंक को दिया जाता था, इसलिए कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब रखा। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया।

    कांग्रेस ने पूरा नहीं किया वादा

    कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। भाजपा ने गरीबों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग को सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर हमने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए प्रयास किया।पीएम ने कहा कि, 50 साल पहले कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- क्या कांग्रेस ने वादा पूरा किया, जवाब में कार्यकर्ता बोले - नहीं।

    मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी

    भाजपा सरकार ने पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर कर दिया, यह एमपी की कुल आबादी से भी ज्यादा है।यह सब मोदी की गारंटी का नतीजा है, जब मोदी गारंटी देता है, तो वह घर-घर पहुंचती है और जमीन पर उतरती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। महिला आरक्षण कानून पारित हुआ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश ने एक नया इतिहास रचा है, देश की माता-बहनों को इसका इंतजार था, आखिर मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

    कांग्रेस ने खट्टे मन से किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन

    आज पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं, नए बने घमंडिया गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया है, बहुत बेमन से किया है। यह उनकी बातों से नजर आता है, 30 सालों तक इस बिल को उन्होंने ही अटका कर रखा। अब मजबूरी में खामियां गिना रहे हैं, देश की माताएं बहने सच्चाई जान गई हैं।  

    कांग्रेस की नीयत में खोट है

    बीते 9 सालों में जिस तरह भारत की महिलाएं सशक्त हुई हैं, उसे देखकर इन दलों की हिम्मत नहीं हुई कि नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कर पाएं। वरना उन्होंने दशकों तक देश में भारी बहुमत से सरकार चलाई है, इस बिल को पहले पारित क्यों नहीं किया गया। सच्चाई यह है कि उनकी नियत में खोट है, घमंडिया गठबंधन के लोग माता-बहनों को धोखा देने की तैयारी करके बैठे हैं। कांग्रेस के घमंडियां साथी वही है जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी, इनकी सोच आज तक नहीं बदली है। घमंडिया गठबंधन अब एक नया खेल खेलेगा, यह नारी शक्ति को बांटने की हर कोशिश करेंगे और अफवाहें फैलाएंगे। देश की हर माता बहन और बेटी सतर्क रहे।

    कांग्रेस कर्ज माफी की झूठी गारंटी देती रही

    पीएम मोदी ने मुद्रा योजना और विश्वकर्मा योजना के लाभ गिनाए, कांग्रेस की सरकारी किसानों को कर्ज माफी की झूठी गारंटी देती रही। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ढाई लाख करोड़ रुपया देश भर के किसानों को अब तक दिया गया, छोटे किसानों के साथी पशुपालकों और मछुआरों को भी क्रेडिट कार्ड दिए।

    हमें लोगों का दिल जीतना है

    भाजपा चुनौतियों को चुनौती दे सकती है, भारत आत्मविश्वास से जी रहा है। हमारी ताकत दुनिया ने पहचानी, विकसित भारत के लिए मध्य प्रदेश का विकसित होना बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश की जनता का जीवन वैसा ही हो जैसा हमने विकसित देशों (अमेरिका, जापान, रूस) में देखा है, इसलिए जरूरी है कि मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने। मध्य प्रदेश को नए अवसरों की धरती बनाएंगे, भाजपा के पास रोड मैप भी है। उसे जमीन पर उतरने की इच्छा शक्ति भी है, हमें विधानसभा ही नहीं हर बूथ जीतना है, लेकिन उससे पहले लोगों का दिल जीतना है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को जी-जान से जुटना है, इन चुनावों में हमें विधानसभा ही नहीं हर बूथ जीतना है, लेकिन उससे पहले लोगों का दिल जीतना है।

    भारत की बनी चीजें खरीदें

    1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होगा, मेरी अपील है कि सभी कार्यकर्ता पूरी उमंग के साथ इस तैयारी में जुटें, त्योहारों की तैयारी शुरू हो गई है। वोकल फॉर लोकल हमें याद रखना है, हम खादी के वस्त्र खरीदें, भारत की बनी चीजें खरीदें।

    महत्वपूर्ण कालखंड में प्रवेश कर चुका है भारत

    भारत आज बहुत ही महत्वपूर्ण कालखंड में प्रवेश कर चुका है, पूरा विश्व कह रहा है ये भारत का समय है। हर देश भारत से दोस्ती रखना चाहता है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का गुणगान पूरी दुनिया कर रही है। जी20 सम्मेलन में भारत की भूमिका और भी ज्यादा सशक्त हुई है। ये इसलिए हो रहा है क्योंकि देश कि जनता ने स्थिर और मजबूत यानी भाजपा की सरकार चुनी है।

    सीएम शिवराज का संबोधन

    • सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- भगवान किसी को बड़े काम करने के लिए भेजता है, मोदी जी भारत को भगवान का वरदान है, हम विश्व गुरु का सपना साकार होते देखेंगे।
    • हमने एमपी में कांग्रेस के बीमारू राज्य के कलंक को खत्म किया।
    • मध्य प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, यह मोदी जी के कारण ही संभव हुआ। 19 महीने की कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना, आवास योजना और नल जल योजना शुरू न करने पर साधा निशाना।
    • कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का पाप किया, अब प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है।
    • आने वाले समय में मध्य प्रदेश नंबर वन राज्य बनेगा, भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।
    • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन के अंत में बोले, 2024 में 29 में से 29 लोकसभा जीतकर मोदी जी को गिफ्ट करना। देखें वीडियो
    [caption id="attachment_89296" align="aligncenter" width="600"] मंच पर पीएम मोदी के साथ सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद[/caption] [caption id="attachment_89295" align="aligncenter" width="600"] नारी शक्ति वंदन बिल के लिए महिला कार्यकर्ता पीएम का आभार व्यक्त करेंगी।[/caption]

    खुली जीप में मंच तक पहुंचे पीएम

    पीएम मोदी सुबह 10.55 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे। खुली जीप में सवार होकर पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया। जंबूरी मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरने के बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। जिसके बाद पंडाल के बीचों-बीच बने रोड पर पीएम प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्टेज पर पहुंचे। पीएम मोदी ने करीब आधे किलोमीटर का रोड शो किया। देखें वीडियो वहीं भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, एमपी के मन में हैं मोदी और मोदी के मन में एमपी। एमपी की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देगी। [caption id="attachment_89293" align="aligncenter" width="600"] जंबूरी मैदान में रोड शो करते पीएम मोदी[/caption] [caption id="attachment_89278" align="aligncenter" width="600"] भोपाल में पीएम के कार्यक्रम की तैयारी।[/caption]

    5 जन आशिर्वाद यात्राओं का समापन

    मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी समर को पार करने के लिए प्रदेश से 5 अलग-अलग जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली थी। ये सभी यात्राएं आज भोपाल पहुंचीं, इन्हीं यात्राओं के समापन पर जंबूरी मैदान में पीएम मोदी की सभा और भाजपा का विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ हुआ। ये भी पढ़ें- PM मोदी कल आ रहे भोपाल : कई स्कूलों में छुट्‌टी और परीक्षाएं स्थगित, इन क्षेत्रों में किया रूट डायवर्सन

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    MP में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    खामेनेई के बाद फिर खामेनेई!बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    अपनों के साथ मनाई जाती है, फिर भी नाम ‘गेर’भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    फाइनल खत्म… और मीम्स शुरू!T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    भारत पर नोटों की बरसात!जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    संसद में हंगामा तय!बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भोपाल :पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    HISTORY REPEAT : भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    खामेनेई के बाद कौन संभालेगा ईरान की कमान?नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....