Assam में PM मोदी: 7 नए कैंसर अस्पतालों की रखी नींव, बोले- नॉर्थ-ईस्ट शांति और विकास की राह पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम दौरे के दौरान 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी। पीएम ने असम के दिफू में 'शांति, एकता और विकास रैली' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है। आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है।
[caption id="attachment_27861" align="aligncenter" width="600"]
असम की जनता[/caption]
प्रधानमंत्री ने कहा, आज असम में भी 2600 से अधिक अमृत सरोवर बनाने का काम शुरु हो रहा है। सरोवरों का निर्माण पूरी तरह से जनभागीदारी पर आधारित है। ऐसे सरोवरों की तो जनजातीय समाज में एक समृद्ध परंपरा रही है। इससे गांवों में पानी के भंडार तो बनेंगे ही, इसके साथ-साथ ये कमाई के भी स्रोत बनेंगे।
आज जब कोई असम के जनजातीय क्षेत्रों में आता है, नॉर्थ ईस्ट के दूसरे राज्यों में जाता है, तो हालात को बदलते देखकर उसे भी अच्छा लगता है। लंबे समय तक Armed Forces Special Power Act (AFSPA) नॉर्थ ईस्ट के अनेक राज्यों में रहा है। लेकिन बीते 8 सालों के दौरान स्थाई शांति और बेहतर कानून व्यवस्था लागू होने के कारण हमने AFSPA को नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों से हटा दिया है। नॉर्थ ईस्ट में हिंसा की घटना में 75% की कमी आई है।
ये भी पढ़ें- Corona Virus : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3309 नए मामले, 39 लोगों ने तोड़ा दम; एक्टिव केस भी बढ़े

मोदी बोले- 2014 के बाद उत्तर पूर्व में मुश्किलें लगातार कम हो रहीं
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने बीते दशकों में एक लंबा समय बहुत मुश्किलों से गुजारा है। लेकिन 2014 के बाद उत्तर पूर्व में मुश्किलें लगातार कम हो रही हैं, लोगों का विकास हो रहा है। असम की स्थाई शांति और तेज विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है। कार्बी आंगलोंग या दूसरे जनजातीय क्षेत्रों में हम विकास और विश्वास की नीति पर ही काम कर रहे हैं।