Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corona Virus : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3309 नए मामले, 39 लोगों ने तोड़ा दम; एक्टिव केस भी बढ़े

Corona Virus : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3309 नए मामले, 39 लोगों ने तोड़ा दम; एक्टिव केस भी बढ़े
देश में एक बार फिर से कोरोना ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले सामने आए हैं, ये 47 दिनों मे सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान 39 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2,563 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,30,68,799 एक्टिव केस: 16,980 कुल रिकवरी: 4,25,28,126 कुल मौतें: 5,23,693 कुल वैक्सीनेशन: 1,88,40,75,453

पॉजिटिविटी रेट कितना है?

भारत में एक्टिव केस बढ़कर 16980 हो गए हैं। यह कुल केसों का 0.04% हैं। भारत में रिकवरी रेट अभी भी 98.74% हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61% है।

दिल्ली में बढ़ते जा रहे कोरोना के केस

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। यहां संक्रमण दर 4.5% पर पहुंच चुका है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 4800 से ज्यादा हो गई है। ये भी पढ़ें- देश पर फिर से मंडराया कोरोना का साया, वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज पर सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 186 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 186 मामले सामने आए हैं और किसी की भी मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां मामलों में उछाल देखा गया है जो कि 27 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। आज शहर में 112 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

झारखंड में स्कूलों में एसेंबली, स्पोर्ट्स हुए बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड के स्कूलों में सुबह की असेंबली, कल्चरल प्रोग्राम और स्पोर्स्ट्स को बंद करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं और डाइनिंग हॉल को 1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल से साफ करने के लिए भी कहा गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि पूरे स्कूल में हर 15 दिन में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जानी चाहिए। ये भी पढ़ें- अब इंसानों में भी फैलने लगा बर्ड फ्लू, इस देश में 4 साल का बच्चा हुआ शिकार

दिल्ली-हरियाणा में कोरोना का पीक जल्द

दिल्ली और हरियाणा में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले दो-तीन हफ्तों में कोरोना इंफेक्शन अपने पीक पर होगा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts