पीएम मोदी ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ, कहा- ‘झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता, सच सामने आ ही जाता है’

PM Modi On 'The Sabarmati Report' : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की है। गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म को पीएम ने एक नई दृष्टि से सच को सामने लाने वाला करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि झूठ का जीवनकाल सीमित होता है और आखिरकार सच सामने आ ही जाता है।
किस पर आधारित है 'द साबरमती रिपोर्ट'
15 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म गोधरा कांड से जुड़े घटनाक्रमों और उनके असर को पेश करती है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोरी थी और अब इसके कंटेंट को व्यापक सराहना मिल रही है। पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट रीट्वीट किया, जिसमें कहा गया कि यह फिल्म हमारे इतिहास की एक शर्मनाक घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है। पीएम ने कहा, "यह अच्छी बात है कि सच्चाई इस रूप में सामने आ रही है कि आम जनता देख सके। झूठ सीमित समय तक ही चलता है।"












