यह महापर्व सादगी, संयम और श्रद्धा का प्रतीक, PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, गायिका शारदा सिन्हा को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से शुरू हुए 4 दिवासीय छठ महापर्व की पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दि। पीएम ने कहा, बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।   
Follow on Google News
यह महापर्व सादगी, संयम और श्रद्धा का प्रतीक, PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, गायिका शारदा सिन्हा को किया याद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। छठ महापर्व की 4 दिवासीय पूजा आज से शुरू हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा, नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन। 
     

    Twitter Post

     

    छठ पूजा का दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कामना की कि छठी मइया सब पर अपनी कृपा बरसाएं और सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का अद्वितीय संगम है। इसमें अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और प्रसाद में प्रकृति के विविध रंगों का समावेश होता है। छठ पूजा के गीत और धुनें भक्ति और प्रकृति की अद्भुत छवि प्रस्तुत करती हैं।

    Twitter Post

     छठ पूजा संयम और श्रद्धा का प्रतीक

    प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की अहमियत बताते हुए कहा कि यह त्योहार सादगी, संयम और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ के घाटों पर दिखने वाले नजारे परिवार और समाज में एकता और प्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि छठ पूजा की यह पुरानी परंपरा का हमारे समाज पर गहरा प्रभाव रहा है और आज यह पर्व पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति के बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

    पीएम ने गायिका शारदा सिन्हा को किया याद

    वहीं, प्रधाममंत्री ने लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद और कहा, मेरा सौभाग्य है कि कल ही, मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है। शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से, छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है।

    Twitter Post

     

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts