राष्ट्रीय

UP Elections : आरपीएन सिंह‍ BJP में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में किया स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा आरपीएन को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से टिकट दे सकती है।

मंगलवार को दिया था इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिसके कुछ ही देर बाद वे दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।

ट्वीट में PM मोदी और शाह का किया जिक्र

आरपीएन सिंह ने अपने बीजेपी में जाने का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा, ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।

धर्मेंद्र प्रधान ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरपीएन सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आरपीएन के साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

इस्तीफे में क्या लिखा ?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने कहा कि मैं तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। देश की सेवा करने हेतु मुझे मौका देने के लिए आपका आभार। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आरपीएन सिंह ने को यूपी चुनाव के पहले चरण में स्टार प्रचारक भी बनाया था।

कौन हैं आरपीएन सिंह ?

जानकारी के मुताबिक, आरपीएन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं। बता दें कि वे करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। आरपीएन अपने राजनीतिक करियर में अब तक 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही सिंह कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA 2 में गृह राज्यमंत्री भी थे। कुशीनगर जिले के निवासी आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button