PlayBreaking News

PM मोदी रचेंगे नया इतिहास!कल बनेंगे सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM, टूटेगा नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे करते ही वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
Follow on Google News
कल बनेंगे सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM, टूटेगा नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत की राजनीति में 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं, जो पिछले 64 वर्षों से कायम है। 10 जून को PM मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे कर लेंगे और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में बने हुए हैं। इसी के साथ वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

क्या है यह रिकॉर्ड?

यह रिकॉर्ड लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का है। यानी ऐसा प्रधानमंत्री जिसे जनता ने चुनाव के जरिए चुना हो और जो बिना किसी अंतराल के लगातार पद पर बना रहा हो। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को पहले आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और लगातार 4398 दिनों तक इस पद पर रहे थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम था। अब 10 जून 2026 को नरेंद्र मोदी 4399 दिन पूरे करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने वीर जवानों को किया सम्मानित! 51 बहादुरों को मिले कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र

नेहरू और मोदी के रिकॉर्ड में क्या अंतर है?

हालांकि नेहरू 15 अगस्त 1947 को ही प्रधानमंत्री बन गए थे, लेकिन उस समय वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। भारत में पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ था।

पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 को नेहरू ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसलिए राजनीतिक इतिहास में लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रिकॉर्ड की गणना इसी तारीख से की जाती है।

2014 से शुरू हुआ मोदी का सफर

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला था। इसके बाद 2019 में बीजेपी ने दोबारा बहुमत हासिल किया और मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने फिर 9 जून 2024 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लगातार तीन चुनाव जीतकर सत्ता में बने रहना भारतीय राजनीति में बेहद बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

लगातार निर्वाचित रहने वाले टॉप-3 प्रधानमंत्री

1. पंडित जवाहरलाल नेहरू- 4398 दिन
2. नरेंद्र मोदी- 4398 दिन (9 जून 2026 तक)
3. डॉ. मनमोहन सिंह- 3656 दिन

10 जून को मोदी 4399 दिन पूरे करते ही इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: 1600°C पिघला लोहा मजदूरों पर गिरा, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मदद का किया ऐलान

नेहरू का एक और रिकॉर्ड अभी बाकी

हालांकि पीएम मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं, लेकिन नेहरू का कुल कार्यकाल का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। उनका कुल कार्यकाल 16 साल 286 दिन यानी 6131 दिनों का था। मोदी को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी कई वर्षों तक प्रधानमंत्री बने रहना होगा।

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

लोकतंत्र में लगातार लंबे समय तक सत्ता में बने रहना आसान नहीं होता। समय के साथ सरकारों के खिलाफ नाराजगी बढ़ना आम बात है, लेकिन मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए लगातार तीन आम चुनाव जीतने में सफल रहे। इसी वजह से राजनीतिक विश्लेषक इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र का एक बड़ा और ऐतिहासिक पड़ाव मान रहे हैं।

10 जून को NDA दिखाएगा शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने और नए रिकॉर्ड के मौके पर 10 जून को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी होगी। बैठक में सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी और गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका अन्य सहयोगी दल समर्थन करेंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts