Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जब एक साल पुराने निमंत्रण कार्ड पर दावत खाने पहुंचे मोदी... गहलोत के पुराना भाषण पढ़ने पर सुनाया किस्सा

जब एक साल पुराने निमंत्रण कार्ड पर दावत खाने पहुंचे मोदी... गहलोत के पुराना भाषण पढ़ने पर सुनाया किस्सा
दौसा, राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके बाद वे दौसा की जनता से मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 फरवरी को राजस्थान बजट के दौरान सीएम अशोक गहलोत द्वारा पुराना बजट भाषण पढ़ने पर भी तंज कसा। मोदी ने इससे जुड़ा एक 40 साल पुराना रोचक किस्सा सुनाया। मोदी ने कहा- राजस्थान में पिछले दिनों बजट सत्र में जो हुआ, उसकी चर्चा चारों तरफ है। ऐसी ही एक 40 साल पुरानी घटना मुझे याद आ रही है। उन्होंने बताया कि एक बार जब राष्ट्रीय स्वयंक संघ के काम से लौटा, तो रास्ते एक साथी मिल गए। उन्होंने मुझसे कहा कि भोजन का क्या प्रबंध है। इस पर मैंने कहा कि प्रवास से लौट रहा हूं। स्नान करना बाकी है। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि आप स्नान कर लीजिए। फिर एक स्वयंसेवक साथी के घर में शादी का निमंत्रण है, वहां चलेंगे और भोजन करेंगे। वे मुझे स्वयंसेवक के घर लेकर गए, जिनके घर शादी थी। वे घर के बाहर अपना काम कर रहे थे। मैंने नमस्कार किया और देखा कि वहां शादी का माहौल नहीं है।

बिना खाए वापस आना पड़ा

जब साथी स्वयंसेवक ने अंदर जाकर पूछा कि आज शादी का निमंत्रण था। इस पर दर्जी साथी ने कहा कि शादी तो पिछले साल हो गई। इस पर उन्होंने निमंत्रण कार्ड निकाला और तारीख देखी तो उसमें पिछले साल की उसी दिन की तारीख लिखी थी। इसके बाद हम दोनों बिना खाए वापस आ गए। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बात का राजस्थान से लेना-देना नहीं है। मुझे पुरानी बात याद आई तो सोचा आप लोगों को बता दूं।

कांग्रेस के पास ना विजन न वजन

मोदी ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है। लेकिन कांग्रेस के पास न विजन है और ना कोई उनकी बात में वजन है। कांग्रेस का काम सिर्फ घोषणाएं करना है। जमीन पर लागू करने का उनका इरादा नहीं होता है। सवाल ये नहीं है कि उन्होंने पुराना बजट भाषण पढ़ा। बात यही है कि सालभर पहले जो भाषण पढ़ा था, वो डिब्बे में रखा था और उसी को निकालकर पढ़ दिया। इससे गंभीरता समझी जा सकती है। यह भी पढ़ें जबलपुर : कांग्रेसियों ने प्रश्न पूछो और विकास ढूंढो यात्रा निकाली, केण्ट विधायक पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts