Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi आस्ट्रिया के चांसलर से मिले, कहा-बातचीत ही स्थायी शांति का रास्ता खोल सकती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से बात की। बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष से दुनिया की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
कहा-बातचीत ही स्थायी शांति का रास्ता खोल सकती है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ते संघर्षों को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष केवल संबंधित क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और यह स्थिति हर देश को प्रभावित कर रही है।

    Twitter Post

    युद्ध नहीं, शांति ही स्थायी रास्ता

    प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सैन्य कार्रवाई से संभव नहीं है। भारत और ऑस्ट्रिया दोनों इस बात पर सहमत हैं कि बातचीत और कूटनीति ही स्थायी शांति का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश यूक्रेन और पश्चिम एशिया में स्थिर, टिकाऊ और दीर्घकालिक शांति के पक्षधर हैं। यह संदेश ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर संघर्षों की तीव्रता लगातार बढ़ रही है और शांति की पहल की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर पर फायरिंग : हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला

    ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अहम 

    ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं, जो दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरे से व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही, भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद द्विपक्षीय रिश्तों में एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू होने की उम्मीद भी जताई गई।

    /img/89/1776333287338

    वैश्विक संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद पर सख्ती 

    प्रधानमंत्री मोदी ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इन संस्थाओं को अधिक सक्षम और प्रासंगिक बनाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह समस्या अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और इसे जड़ से खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों की साझा प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है। 

    ये भी पढ़ें: US- Iran War : तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts