People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    ताजा खबर

    केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा : धान, कपास, सोयाबीन समेत 14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान में 69 तो तुअर दाल में 450 रुपए का इजाफा

    Publish Date: 28 May 2025, 4:50 PM (IST)Updated On: 13 Aug 2025, 7:09 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा : धान, कपास, सोयाबीन समेत 14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान में 69 तो तुअर दाल में 450 रुपए का इजाफा
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ की 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला 28 मई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। नई दरें खरीफ विपणन सत्र 2025-26 से लागू होंगी और इससे सरकार पर कुल 2.07 लाख करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा, जो पिछले सीजन से 7,000 करोड़ रुपए अधिक है।

      MSP में क्या बदलाव हुआ है?

      सरकार ने MSP निर्धारण में यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी लागत से कम से कम 50% अधिक मूल्य प्राप्त हो। इस बार धान की MSP 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 69 रुपए अधिक है। वहीं, कपास की दो किस्मों की MSP क्रमश: 7,710 रुपए और 8,110 रुपए तय की गई है, जिसमें 589 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

      नई MSP दरों की झलक (प्रमुख फसलें)

      फसल MSP 2024-25 (रुपए/क्विंटल) MSP 2025-26 (रुपए/क्विंटल) वृद्धि (₹)
      धान (सामान्य) 2,300 2,369 69
      धान (A ग्रेड) 2,320 2,389 69
      ज्वार (हाईब्रिड) 3,371 3,699 328
      ज्वार (माल्डंडी) 3,421 3,749 328
      बाजरा 2,625 2,775 150
      रागी 4,290 4,886 596
      मक्का 2,225 2,400 175
      तुअर / अरहर 7,550 8,000 450
      मूंग 8,682 8,768 86
      उड़द 7,400 7,800 400
      मूंगफली 6,783 7,263 480
      सूरजमुखी 7,280 7,721 441
      सोयाबीन 4,892 5,328 436
      तिल 9,267 9,846 579
      रामतिल 8,717 9,537 820
      कपास (मिडिल स्टेपल) 7,121 7,710 589
      कपास (लॉन्ग स्टेपल) 7,521 8,110 589

      नोट: सभी आंकड़े रुपए प्रति क्विंटल में हैं।

      MSP क्या होता है और क्यों जरूरी है?

      MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वह गारंटीड कीमत है जो किसानों को उनकी फसल पर दी जाती है, भले ही बाजार में कीमतें इससे नीचे चली जाएं। यह कीमत CACP (कृषि लागत एवं मूल्य आयोग) की सिफारिशों के आधार पर तय की जाती है। MSP किसानों को बाजार की अस्थिरता से सुरक्षा देने का कार्य करती है और यह एक तरह से फसल का मूल्य बीमा है। वर्तमान में भारत सरकार 23 फसलों के लिए MSP निर्धारित करती है...

      • 7 अनाज : धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, जौ।
      • 5 दलहन : चना, अरहर, उड़द, मूंग, मसूर।
      • 7 तिलहन : मूंगफली, सरसों, सूरजमुखी, तिल, सोयाबीन, कुसुम, निगर।
      • 4 नकदी फसलें : कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट।

      कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

      किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज सब्सिडी योजना जारी रहेगी

      सरकार ने 2025-26 तक KCC पर ब्याज सब्सिडी योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।

      • इस योजना के तहत 3 लाख रुपए तक के लोन पर 7% ब्याज दर
      • समय पर चुकता करने पर 3% प्रोत्साहन, यानी प्रभावी ब्याज 4%
      • पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए 2 लाख तक के लोन पर भी लाभ

      रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं मंजूर

      • रतलाम-नागदा सेक्शन : तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी।
      • वर्धा-बल्हारशाह सेक्शन : चौथी लाइन बनाई जाएगी।
      • कुल लागत : 3,399 करोड़ रुपए।
      • लक्ष्य : 2029-30 तक पूरा करना।

      3. आंध्र प्रदेश में बडवेल-नेल्लोर के बीच फोर-लेन हाईवे को मंजूरी

      लंबाई: 108 किलोमीटर लागत: 3,653 करोड़ रुपए फायदे: कृष्णापटनम पोर्ट कनेक्टिविटी और तीन प्रमुख इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ाव (VCIC, HBIC, CBIC)

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      India Agriculture

      Paddy MSP

      Government support farmers

      MSP hike

      Soybean MSP

      Pulses MSP

      Kharif Crops MSP

      Cotton MSP

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....