नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां बर्थडे है। इस अवसर पर देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। नेता, अभिनेता और सामाजिक संगठन उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। तो वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इसे ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाने का एलान किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेता पीएम को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2021
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। @narendramodi pic.twitter.com/WAtAooTnnG
— Vice President of India (@VPSecretariat) September 17, 2021
देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2021
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2021
'अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत' की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई।
प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे। pic.twitter.com/GVmq1N3JjM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2021
Happy birthday, Modi ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021