Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांस में रोका, मानव तस्करी का शक; भारतीय दूतावास जांच में जुटा

Follow on Google News
300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांस में रोका, मानव तस्करी का शक; भारतीय दूतावास जांच में जुटा
पेरिस। भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। दुबई से निकारागुआ जा रहे A340 विमान में 303 भारतीय नागरिक सवार थे। जिनकी तस्करी किए जाने का शक है। फ्रांस में स्थित भारतीय मिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि एंबेसी की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति की जांच कर रही है।

भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

इंडियन एंबेसी ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट में 303 सवार है, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के नागरिक हैं। दूतावास की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

मानव तस्करी के संदेह में जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस ने मानव तस्करी के संदेह में निकारागुआ जाने वाले वाले इस विमान को शुक्रवार (22 दिसंबर) को रोक दिया। पुलिस को इसी दौरान जानकारी मिली कि इसमें मौजूद भारतीय नागरिक मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इस एयरक्राफ्ट को रोक लिया। फिलहाल, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जिस विमान को रोका गया है, उसे रोमानियाई एयरलाइंस संचालित करती है। विमान की संख्या A340 है। अभियोजकों ने पुष्टि की है कि जांच राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई जुनाल्को की ओर से की जा रही है।

पूछताछ के लिए दो लोग गिरफ्तार

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस लोक अभियोजन कार्यालाय ने बताया कि संगठित अपराध की विशेषज्ञ टीम मामले की जांच कर रही है। मानव तस्करी का शक है। पूछताछ के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण विमान छोटे वैट्री हवाईअड्डे पर उतरी थी। इसी दौरान पुलिस को मानव तस्करी का अंदेशा हुआ। ये भी पढ़ें-Polycab India : पॉलीकैब के 50 ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, कंपनी से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी, शेयर बाजार में भारी गिरावट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts