
राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना काल में 2 साल बाद हनुमान जयंती महोत्सव की शोभायात्रा निकाली जा रही है। भोपाल के तलैया इलाके से शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवा झंडे लहराते हुए जय श्रीराम और वन्दे मातरम् के नारे लगा रहे हैं।

जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
जुलूस में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान सुरक्षा के लिए 600 जवान तैनात किए गए हैं। जुलूस मार्ग की 70% दुकानें बंद करा दी गई हैं। तलैया से इकबाल मैदान रोड पर ट्रैफिक है। सभी मस्जिदों के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस में सभी भक्तों के हाथ में भगवा झंडे हैं।


मुस्लिम समुदाय ने फूलों से किया स्वागत
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जयकारों के साथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।। भक्त भगवान हनुमान जी की भक्ती में लीन नजर आए। शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

जगह-जगह हो रहे सुंदरकांड के पाठ
सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पवनपुत्र का महाभिषेक किया जा रहा है। भक्त हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे हैं। उन्हें पुष्प और मालाएं अर्पित करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती की जा रही। हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। शहर की कालोनियों में जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ हो रहे हैं।