नर्मदा परिक्रमा क्षेत्र में बनेंगे महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रत्येक जिले के एक गांव को लिया जाएगा, ग्रामीण स्वच्छता मिशन ने जिलों से मंगाए प्रस्ताव

भोपाल। राज्य ग्रामीण स्वच्छता मिशन अब प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा और राम वन गमन पथ वाले रूटों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण करेगा। ये टॉयलेट मुख्यतौर पर सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों में बनेंगे। बच्चों को दूध पिलाने, कपड़े और डायपर बदलने, स्नानागार और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका संचालन स्वच्छता सखियां करेंगी।
राज्य स्वच्छता मिशन ने नर्मदा किनारों के सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव बुलाए हैं। मिशन ने जिलों को टॉयलेट को आकर्षक और सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए एक कांसेप्ट प्लान दिया है। इसकी डिजाइन बनाने का काम जिला स्वच्छता मिशन का मैदानी अमला करेगा। हर जिले में डिजाइन और लुक अलग-अलग होगा। इसके लिए बीच प्रतिस्पर्धा भी होगी।





















