जबलपुरमध्य प्रदेश

शहडोल में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 5 लोगों की मौत; CM शिवराज ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ए़डीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैध सहित एसपी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, जयसिंहगर इलाके के ढोलर गांव से एक बारात देवलोंद जा रही थी। जैसे ही बारात ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव के पास पहुंची, तभी अचानक बाराती लेकर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बता दें कि घटना के वक्त पिकअप वाहन में 42 लोग सवार थे।

CM शिवराज ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें- भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी, बताया अंडरवर्ल्ड का आदमी; देखें Video

संबंधित खबरें...

Back to top button