Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की UPI 123Pay सर्विस

PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। अब बिना इंटरनेट पैसे भेजने, रिसीव करने और बैंक बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की UPI 123Pay सर्विस

नई दिल्ली। अब फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करना आसान हो सकता है। PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन के पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। इसके अलावा बैंक अकाउंट का बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी चेक की जा सकेगी।

क्या है PhonePe की UPI 123Pay सर्विस?

PhonePe की UPI 123Pay सर्विस खास तौर पर उन लोगों के लिए लाई गई है, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और उनके फोन में इंटरनेट या मॉडर्न ऐप्स चलाने की सुविधा नहीं होती। इस सर्विस के जरिए ऐसे यूजर्स भी डिजिटल और कैशलेस पेमेंट कर सकेंगे। पैसे भेजने के लिए मोबाइल नंबर या UPI ID का इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्विस के जरिए पैसे रिसीव करने के साथ बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बिना इंटरनेट कैसे होगा पेमेंट?

UPI 123Pay की खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। फीचर फोन के जरिए ही UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। इससे उन लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है। PhonePe आने वाले समय में इस सर्विस में बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और आधार-बेस्ड UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना पर भी काम कर रहा है।

Breaking News

इन फीचर फोन में मिलेगा सपोर्ट

PhonePe ने UPI 123Pay को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए Nokia, HMD, Lava और itel जैसे फीचर फोन ब्रांड्स के साथ इसे उपलब्ध कराया है। आने वाले समय में अन्य फीचर फोन ब्रांड्स में भी यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।

SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; 19 सितंबर तक करें आवेदन

ऐसे करें UPI 123Pay में रजिस्ट्रेशन

फीचर फोन में UPI सर्विस शुरू करने के लिए सबसे पहले PhonePe की 123UPI सर्विस को ओपन करना होगा। इसके बाद बैंक का चयन करना होगा। फिर डेबिट कार्ड के आखिरी 6 डिजिट और कार्ड की एक्सपायरी डेट जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद यूजर को अपना UPI PIN सेट करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फीचर फोन से बिना इंटरनेट UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। PhonePe की यह सर्विस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने की दिशा में कदम है, जो अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सर्विस के जरिए उपलब्ध सुविधाएं संबंधित फोन और बैंक सपोर्ट पर निर्भर कर सकती हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts