SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; 19 सितंबर तक करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) कैटेगरी के तहत इंटरनेशनल बैंकिंग ग्रुप (IBG) में की जाएगी। योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
35 पदों पर होगी भर्ती
SBI की इस भर्ती के जरिए कुल 35 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।
JMGS-I: 14 पद
MMGS-II: 21 पद
जो उम्मीदवार दोनों ग्रेड के लिए तय योग्यता पूरी करते हैं, वे दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
19 सितंबर तक करें आवेदन
SBI ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण तकनीकी परेशानी हो सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास Indian Institute of Banking and Finance (IIBF) का Forex Operations में सर्टिफिकेशन होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए।
उम्र सीमा
JMGS-I: 21 से 30 साल
MMGS-II: 23 से 32 साल
उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
बिना लिखित परीक्षा होगा सिलेक्शन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऐसे करें SBI भर्ती के लिए आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद-
- Current Openings सेक्शन में जाएं।
- ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पद, अनुभव, शुल्क, आरक्षण और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।




















