राष्ट्रीयव्यापार जगत

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमतें

देशभर में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इस तरह पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

प्रमुख महानगरों की कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.87 98.61
मुंबई 97.55 113.35
कोलकाता 93.01 108.01
चेन्नई  94.47 104.43

इन राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए के पार

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

पिछले 5 दिनों के चौथी बार बढ़े दाम

  • 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस के दाम भी 50 रुपए बढ़े थे।
  • 23 मार्च को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगे हुए थे।
  • 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से राहत मिली थी, लेकिन CNG-PNG के दाम 1 रुपए तक महंगे हुए।
  • 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 26 मार्च को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

SMS के जरिए आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

ये भी पढ़ें – Yogi Adityanath’s Oath : दूसरी बार UP के CM बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

संबंधित खबरें...

Back to top button