Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Impact-रंग लाई महिलाओं और बच्चों की बरगद और पीपल के दो पेड़ों को बचाने की अनोखी मुहिम, CM ने तत्काल अफसरों को दे दिए वृक्षों को न काटने के निर्देश, पीपुल्स अपडेट ने प्रमुखता से उठाया था मामला

Peoples Impact-रंग लाई महिलाओं और बच्चों की बरगद और पीपल के दो पेड़ों को बचाने की अनोखी मुहिम, CM ने तत्काल अफसरों को दे दिए वृक्षों को न काटने के निर्देश, पीपुल्स अपडेट ने प्रमुखता से उठाया था मामला
भोपाल।  पीपुल्स अपडेट की खबर ने एक बार फिर असर दिखाया है। भोपाल के बागसेवनियां इलाके में बच्चों और महिलाओं ने वहां लगे बरगद और पीपल के दो पेड़ों को सड़क निर्माण की खातिर काटने का विरोध किया गया था। इस खबर को ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीपुल्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1666344475180892160?t=gHFe_HT9cqnO5ZcLwmZqHA&s=08

दो ट्वीट किए मुख्यमंत्री चौहान ने

इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को पेड़ न काटने के निर्देश जारी कर दिए। सीएम ने ट्वीट के जरिए जारी वीडियो में इसकी जानकारी दी।  इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक हमारे नागरिकों की आवाज अनसुनी नहीं की जा सकती। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1666439576058220544

पेड़ नहीं कटेंगे, सड़क हटेगी

राजधानी के बाग सेवनियां में  सड़क किनारे लगे पीपल और बरगद के दो पेड़ 20 साल से ज्यादा पुराने थे। यहां बन रही रोड के लिए PWD ने दोनों पेड़ काटने की तैयारी कर ली थी। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो बड़ी संख्र्या में  महिलाएं एवं बच्चे पेड़ों के इर्द गिर्द जमा हो गए। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाते हुए PWD को पे़ड काटने पर  सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की चेतावनी भी दी। इन महिलाओं और बच्चों ने सीएम शिवराज से भी इन पेड़ों को  बचाने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन बच्चों और महिलाओं के नाम ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि इन दोनों पेड़ों को नहीं काटा जाएगा और संबंध में PWD अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  गौरतलब है कि इस खबर का प्रमुखता से प्रसारण पीपुल्स अपडेट के द्वारा किय़ा गया था। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1666439576058220544 https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1666426648324087809?s=20

ट्वीट में यह भी लिखा मामा शिवराज ने

"मुझे पता चला कि भोपाल के बाग सेवनिया स्थित 20 साल पुराने बरगद-पीपल के पेड़ को सड़क निर्माण के लिए काटा जा रहा था, लेकिन पेड़ों के प्रति लोगों का प्रेम है। लोग पेड़ों को बचाने के लिए आगे आये। पर्यावरण के प्रति जागरूक हमारे नागरिकों की आवाज अनसुनी नहीं की जा सकती। मैंने निर्देश दे दिये हैं, पेड़ नहीं काटे जायेंगे" https://twitter.com/psamachar1/status/1666447161817432065   ये भी पढ़ें - तालाब में मिलीं 30 लाख की दवाएं, नगर निगम ने FIR के लिए दिया पुलिस को आवेदन, ड्रग डिपार्टमेंट ने भी शुरू की जांच  
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts