राष्ट्रीय

धामी की ताजपोशी : लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, शपथ ग्रहण में PM मोदी-CM योगी मौजूद

देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बनने वाले पहले नेता हैं। इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

पुष्कर सिंह धामी के अलावा इन 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली

  • सतपाल महाराज- सतपाल महाराज चौबट्टाखाल सीट से विधायक हैं। वे 2017 में भी इसी सीट से विधायक चुने गए थे और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सतपाल महाराज कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे, लेकिन 2014 में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।
  • प्रेम चंद्र अग्रवाल चार बार के विधायक हैं। वे बीजेपी सरकार में स्पीकर भी रहे हैं।
  • गणेश जोशी ने मंत्रीपद की शपथ ली, वे मसूरी से विधायक हैं। गणेश रावत चार बार विधायक रहे हैं।
  • धन सिंह रावत पिछली सरकार में भी मंत्री थे, वे संघ से जुड़े रहे हैं। वे श्रीनगर सीट से विधायक हैं।
  • सुबोध उनियाल- पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे। वे लोकदल और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। एनडी तिवारी के सलाहकार भी रहे हैं।
  • रेखा आर्य- रेखा आर्य तीन सरकारों में मंत्री रही हैं, वे सोमेश्वर से विधायक हैं।
  • चंदन राम दास- बागेश्वर सीट से विधायक हैं, आरक्षित सीट से लगातार चौथी बार जीत कर आए हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने 1980 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।
  • सौरभ बहुगुणा- पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे और हेमवती बहुगुणा के पोते हैं। सितारगंज से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- देश का दिल दहलाने की धमकी : नोएडा के कई न्यूज चैनल्स को मिले धमकी भरे ई-मेल, दिल्ली में हाई अलर्ट

चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी ने जताया भरोसा

बीजेपी ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है। वे विधानसभा चुनाव में खटीमा से हार गए। हालांकि, वे इस सीट से 2012 और 2017 में विधायक रहे हैं। बीजेपी ने चुनाव से कुछ महीने पहले ही धामी को राज्य का सीएम बनाया था। उनके नेतृत्व में बीजेपी को तो राज्य में जीत मिल गई, लेकिन वे अपनी सीट नहीं बचा पाए। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 45 साल की उम्र में सत्ता संभाली थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button