जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, कोई फायदा नहीं… जनता का विश्वास मोदी व योगी पर है

केन्द्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को जबलपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (कांग्रेस) को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता का विश्वास यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी और बीजेपी पर है।

अखिलेश यादव पर भरोसा करना बेकार!

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब घर-घर घूमे या दर-दर घूमे, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। साल 2007 में मायावती आईं थीं, उन्होंने 100 सीट मुसलमानों को देने की बात कही। वहीं साल 2012 में यूपी की जनता ने नए चेहरे के रूप में सपा से उतारे गए अखिलेश यादव पर भरोसा किया। लेकिन वही तुष्टीकरण, वही गुंडागर्दी, वही डकैती का राज चलता रहा। योगी के 5 साल में जिन्ना, औरंगजेब, दहशतगर्दी और आतंकवाद पर चलने वालों की खैर नहीं।

 

किसान की बांस नर्सरी में केंद्रीय मंत्री

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को जबलपुर के घाना तिलवारा स्थित प्रगतिशील किसान सुभाष भाटिया के ग्रीन बेम्बू नर्सरी का भ्रमण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल भी उपस्थित थे। यहां उन्होंने बांस के पौधे और उससे बनने वाले 100 तरह के उत्पाद के उपक्रम को देखा।

अमेठी का भी विकास नहीं हो पाया

गिरिराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा, “प्रियंका गांधी चाहे घर घर घूमे या दर दर घूमे लेकिन मोदी-योगी के विकास का ही हम उत्तर प्रदेश में जीतेगें। गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता के बीच जाने की सबको आजादी है। खानदानी सीट अमेठी में विकास का आलम ये था कि वहां कलेक्टर का ऑफिस तक नहीं खोल पाए थे, स्मृति ईरानी ने खुलवाया। अमेठी का भी विकास नहीं हो पाया।”

 

संबंधित खबरें...

Back to top button